रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, ACB की टीम ने पकड़ा रंगे हाथ, ऐसे हुआ खुलासा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महासमुंद जिले में एंटीकरप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते पशु चिकित्सा विभाग के दो बाबू को गिरफ्तार किया है। सुरेखा बाई रावत नामक महिला ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। शिकायत के आधार पर दो बाबू उमाशंकर गुप्ता और सविता त्रिपाठी को 39 हजार रुपए नगद लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पेंशन मामले में दोनों क्लर्क ने सुरेखा बाई रावत से 97 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
पशु चिकित्सा विभाग की रिटायर्ड महिला चपरासी सुरेखा बाई रावत ने बताया कि वो दो बार में 57 हजार रुपए दोनों क्लर्क को दे चुकी थी। इसके बावजूद क्लर्क उमाशंकर गुप्ता और सविता त्रिपाठी का लालच बढ़ता जा रहा था। उन्होंने उससे और 40 हजार रुपए की डिमांड की थी। आरोपी उमाशंकर गुप्ता सहायक ग्रेड- 1 और सविता त्रिपाठी सहायक ग्रेड- 2 कर्मचारी हैं। बार-बार रुपए मांगे जाने से तंग होकर सुरेखा बाई ने ACB से शिकायत की। जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से ACB ने सुरेखा को केमिकल लगे 39 हजार रुपए दिए।
रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी सुरेखा ने दोनों क्लर्क को एंटी करप्शन ब्यूरो से मिले 39 हजार रुपए को थमाया। इधर एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर की 15 सदस्यीय टीम ने DSP विक्रांत राही की अगुवाई में छापा मारा और दोनों को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। बाबू उमाशंकर गुप्ता और सविता त्रिपाठी के हाथों को धुलवाया गया, तो उसमें से रंग निकलने लगा। इसके बाद ACB रायपुर की टीम ने दोनों आरोपियों उमाशंकर गुप्ता और सविता त्रिपाठी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया है।
सेवानिवृत्त चपरासी सुरेखा रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शासकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र अंजोरा में पदस्थ थीं और 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुई हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उसका पेंशन और जीपीएफ का काम चल रहा था। इसे बनाने के लिए पशु चिकित्सा सेवाएं महासमुंद कार्यालय के सहायक ग्रेड- 1 उमाशंकर गुप्ता और सहायक ग्रेड- 2 सविता त्रिपाठी ने रिश्वत की मांग की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film