2 IAS और 6 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर, इन जिलों को मिले अपर, डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर, GAD ने जारी किया आदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग में बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुकेश कुमार बंसल को सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए आईएएस अधिकारी रजत कुमार सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार वाणिज्य एवं उद्योग (रेल परियोजनायें) विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

6 अधिकारियों के तबादले

सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 06 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर राज्य शासन ने स्थानांतरित किया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव के द्वारा जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार विनायक शर्मा महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ संवाद को अपर कलेक्टर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, ममता यादव को संयुक्त कलेक्टर, जांजगीर-चांपा से संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर, माधुरी सोम ठाकुर को उपायुक्त संभागीय कार्यालय बस्तर से संयुक्त कलेक्टर कोरबा, स्निग्धा तिवारी संयुक्त कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ से संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा, अशोक कुमार मार्बल डिप्टी कलेक्टर कांकेर को डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं गीता रायस्त डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम को उपायुक्त संभागीय कार्यालय बस्तर संभाग जगदलपुर में नवीन पदस्थापना की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रत्येक जरूरतमंद को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार कर रही है भगीरथ प्रयास : मुख्यमंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film