बोरवेल में घुसा 10 फीट लंबा सांप, किसानों में मच हड़कंच, खरीफ फसल की तैयारी में जुटे किसान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रबी फसल धान की कटाई पूरी हो चुकी है। किसान अब खरीफ फसल की तैयारी में जुट गए हैं। कई किसानों ने खेतों की जुताई भी शुरू कर दी है। किसान लगातार खेतों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच ऐसा नजारा देखने को मिला कि किसान किसानों को हाथ पांव फूल गए। दरअसल, खेत में लगे बोरवेल में 10 फीट लंबा सांप घुस गया।
यह पूरा मामला बालोद जिले के गुरुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धानापुरी का है। सुबह किसान खेतों की सफाई करने पहुंचे थे। खरीफ फसल की तैयारी के लिए खेत की सफाई चल रही थी। तभी एक किसान ने देखा कि एक लंबा सांप बोरवेल के पाइप में घुसने की कोशिश कर रहा है। यह नजारा देख आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने पास जाकर देखा तो सांप का सिर पाइप के अंदर था। पिछला हिस्सा बाहर निकलकर जमीन को छू रहा था।
किसानों ने मिलकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया। किसानों ने इसे असोड़िया (रैट स्नेक) नाम दिया। इसका मुख्य भोजन चूहे हैं और यह चूहों की तलाश में अक्सर बस्तियों या खेतों के आसपास देखा जाता है।
तेजी से चल रहा खेती किसानी का काम
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण खेतों में नमी है। इसे लेकर किसान काफी खुश हैं। किसानों ने अब खेतों की जुताई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर खाद-बीज की व्यवस्था कर रहे हैं, जिसके कारण सोसायटियों में किसानों की आवाजाही बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि 15 जून के बाद मौसम को देखकर धान की बुआई का काम भी किया जाएगा। नवतपाप के दौरान हल्की बारिश के बाद किसानों ने जुताई का काम शुरू कर दिया है।
किसानों ने बताया कि धान की बुआई से पहले खेतों की अच्छी तरह जुताई कर लेनी चाहिए। इससे खेतों में उगने वाले खरपतवार नष्ट हो जाते हैं और मिट्टी भुरभुरी हो जाती है, जो खरीफ सीजन में धान की फसल के लिए उपयुक्त होती है। अगर आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है तो किसान धान की बुआई शुरू कर देंगे। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अधिकांश किसानों ने सोसायटियों से धान और बीज एकत्र कर लिया है। इन दिनों किसान सोसायटियों से नकदी और उधार में खाद-बीज ले रहे हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6