शर्मनाक: जेल से छूटते ही फिर की दरिंदगी, रिश्ते को किया शर्मसार, 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, लोगों में आक्रोश
छुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा:– गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है जहां आरोपी ने एक 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ वर्ष पहले भी पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाया गया था और उसने जेल की सजा भी काटी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाही जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची अपने बुआ के घर मिलने आई थी, वहीं रहने वाला युवक वेद प्रकाश ध्रुव उर्फ पप्पू 24 वर्ष, जो रिश्ते में उसका चचेरा भाई लगता है, बच्ची को अकेला पाकर बहला-फुसलाकर एकांत में ले जाकर घिनौनी हरकत करने लगा। घर के बाकी लोगों ने जब बच्ची को आसपास नहीं पाकर उसे ढूँढना शुरू किया तो उसके रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। बच्ची को लहूलुहान दर्द से तङपता देख कर उनके होश उड़ गए। जिसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा से जिला अस्पताल, फिर रायपुर रिफर किया जा रहा है।
हाल ही में जेल से आया था बाहर
बताया जा रहा है कि वेद प्रकाश कुछ वर्ष पहले भी पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाया गया था और उसने जेल की सजा भी काटी थी। इसके बाद वह चोरी के एक अन्य मामले में दोबारा जेल गया और हाल ही में रिहा हुआ है।
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
घटना की जानकारी मिलते ही छुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट धारा 64, 65(2), 115(2),4(2), 6 के तहत आगे की कार्रवाही कर रही है।
लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है एक ओर जहां बच्ची के लिए सभी की संवेदना है तो दुसरी ओर आरोपी के प्रति कड़ा आक्रोश है। उनका कहना है कि यह एक शर्मसार कर देने वाली घटना है। 4 साल की बच्ची के साथ अनैतिक कृत्य करना हैवानियत है जबकि बच्ची उसके ही नजदीकी रिश्ते में है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK