देवसंस्कृति की अलख: नवापारा में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का हुआ आयोजन, दीप यज्ञ से जगमगाया मंदिर परिसर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ नवापारा के कार्यकर्ताओं द्वारा 9कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को नगर के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा जल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। देवसंस्कृति विश्व विद्यालय से आए युवा साथियों का परिचय देते हुए उनका तिलक के साथ सम्मान किया गया।
निर्धारित समय के अनुसार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि यज्ञाचार्य के द्वारा पवित्र जल कलश को संकल्पित कर यज्ञमंडप में स्थापित कराया गया। आचार्य परमानन्द महाराज ने बताया कि इस गायत्री महायज्ञ को वार्षिक उत्सव के रूप 3 दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें विविध संस्कार,स्वास्थ्य संरक्षण युवा व्यक्ति निर्माण, नारी जागरण पर चर्चा व दीप यज्ञ सहित अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे।कार्यक्रम के दुसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरू वंदना एवं 33 कोटि देवी देवताओं का अहवान के साथ देवस्थापना कर यज्ञीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
3 पालियो में सभी भाई बहन ने यज्ञ में आहुति डालकर अपने घर के सुखमय जीवन की कामना की। तत्पश्चात प्रज्ञा पुत्रों द्वारा परम पूज्य गुरुदेव की लिखी हुई प्रज्ञापुराण कथा से गुरुगायत्री, गंगा, गीता और गौमाता की कथा बताया गया कथा से सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आने लगी। समय का ध्यान रखते हुए संध्याकालीन बेला में पुरे गायत्री मंदिर प्रांगण को दीपकों से सजाया गया। सभी दीप जलाकर संकल्प लिया कि हम भी समय दान और अंशदान कर गुरूकार्य में सहयोग करेंगे। जिसके बाद जयकारा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS











