बाजार से लौट रही महिला से गैंगरेप: जबरदस्ती पिलाई शराब फिर जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला साप्ताहिक बाजार से खरीददारी कर लौट रही थी। अभी कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोककर जबरदस्ती शराब पिलाई। जब वह बेसुध हुई तो उसे दूर जंगल की तरफ लेकर गए। जहां 3 युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला बीजापुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को बीजापुर जिले के नैमेड गांव का साप्ताहिक बाजार भरा था। उसी गांव के आस-पास की रहने वाली एक महिला भी बाजार गई थी। बाजार से खरीददारी करने के बाद शाम को वापिस घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसे तीन युवकों ने रोक लिया, फिर महिला को जबरदस्ती शराब पिला दी। जिससे महिला बेसुध होकर नीचे गिर गई थी। फिर तीनों आरोपी उसे उठाकर जंगल की तरफ लेकर गए और गैंगरेप कर दिया। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। देर रात पीड़ित महिला किसी तरफ से खुद बीजापुर सिटी कोतवाली पहुंची। जहां उसने अपने साथ हुई इस दरिंदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन