स्कूल बस ने शिक्षक को मारी टक्कर: शिक्षक की मौत, पत्नी घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में स्कूल बस के टक्कर से शिक्षक की मौत हो गई, वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि दोनों दम्पत्ति बेटी के घर से वापिस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार लवन थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरौद निवासी शिक्षक भुवनेश्वर रात्रे (50 वर्ष) अपनी पत्नी प्रतिभा रात्रे के साथ अपनी बेटी के यहां बलौदाबाजार गए हुए थे। शनिवार को 19 अगस्त की सुबह शिक्षक दंपति अपनी स्कूटी पर सवार होकर वापिस गांव लौट रहे थे कि मुंडा चिरपोटा पुल के पहले बंजारी मंदिर के पास एक निजी स्कूल बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बस ड्राइवर स्कूटी सवार दंपति को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में शिक्षक भुनेश्वर रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी लवन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं शिक्षक की पत्नी को गंभीर चोट लगी है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

शिक्षक की मौतघटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद से स्कूल बस चालक वाहन लेकर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत केस दर्ज किया गया है।
सड़क हादसे की अन्य खबर भी पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंगः बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल