कांग्रेसी विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कांग्रेस की विधायक को रविवार देर शाम एक युवक ने चाकू मार दिया। विधायक छन्नी साहू राजनांदगांव जिले के जोंधरा में एक कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। जहां मंच पर नशे में धुत एक युवक ने पीछे से आकर हमला किया।

घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम खिलेश्वर सिन्हा बताया जा रहा है, जो नशे में धुत था। हमले में विधायक छन्नी चंदू साहू के हाथ में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
कार्यक्रम में गई थीं विधायक 
अपने विधानसभा क्षेत्र के जोंधरा में बच्चों के डांस कार्यक्रम में छन्नी चंदू साहू मंच पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान आरोपी खिलेश्वर सिंहा मंच पर पीछे से आया और विधायक का बाल पकड़ कर चाकू से हमला कर दिया। मंच पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर विधायक को बचाया। उन्हें हल्की खरोंच आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में इलाज के बाद विधायक नाराज होकर अपने घर छुरिया चली गई।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आरोपी का नाम खिलेश्वर सिन्हा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर डोंगरगांव थाने लाया है और पूछताछ कर रही है। जानकारी मिल रही है कि हमलावर साइको हो सकता है। डीएसपी नेहा वर्मा ने बताया कि विधायक पर हमले की सूचना मिली है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
चाकूबाजी की अन्य खबर भी पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग:युवक पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने मारा चाकू, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल