Big Breaking : साय मंत्रिमंडल का विस्तार कल, राजभवन में 11 बजे होगा शपथ ग्रहण, पढ़िए पूरी खबर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सीएम साय मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार कल 22 दिसंबर शुक्रवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है। साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होंगे इस बात पर मुहर लग चुकी है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 11 बजे के बाद शुरू होगा।

मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सुबह 11.45 बजे दरबार हॉल में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो सकता है। कहा जा रहा है कि 7़-8 मंत्री शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

कैबिनेट में इन्हें मिल सकता है मौका

साय कैबिनेट में ओपी चौधरी, बृजमोहन अग्रवाल, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, रामविचार नेताम, लखन देवांगन, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, रेणुका सिंह को जगह मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

मंत्रिमंडल विस्तार पर फिर फंसा पेंच, अभी करना पड़ेगा और इंतजार…ये वजह आई सामने

Related Articles

Back to top button