भाजपा नेता हत्याकांड: छावनी में तब्दील हुआ पखांजूर, हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- भाजपा नेता हत्याकांड के विरोध में सोमवार सुबह से इलाके में तनाव बना हुआ है। मृतक असीम राय के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। जगह-जगह रास्ता जाम कर हमलावरों को चिह्नित कर गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

बता दें कि कांकेर जिले पखांजूर क्षेत्र में रविवार रात 8 बजे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकार हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली है। सोमवार सुबह से ही क्षेत्र में बंद का व्यापक असर देखने को मिला।

पखांजूर पुराने बाजार चौक, कापसी बाजार चौक मुख्य सड़क पर प्रदर्शन जारी है। इलाके में दुकान-बाजार बंद हैं। इस हत्याकांड के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। घटना स्थल पर बस्तर आईजी पी सुंदरराज भी पहुंच गए हैं। मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

दो बाइक सवार ने मारी गोली

वहीं इस पूरे हत्या के मामले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि अशीम राय की हत्या में दो बाइक सवार शामिल होंगे। जिसका वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनो आरोपी किस तरह से इस पूरी हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस पूरे मामले को लेकर एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा है कि हर एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

छावनी में तब्दील हुआ इलाका

भाजपा नेता की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र को बंद करवा दिया गया है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज, कांकेर डीआजी बालाजी राव, एसपी दिव्यांग पटेल सहित इलाके की पुलिस पखांजुर में तैनात है। पूरा इलका पुलिस बल के साथ छावनी में बदल गया है। सभी मौके पर पहुंचकर बारीकी से पूरे हत्याकांड मामले की जांच कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बाइक सवारों ने चलाई गोली, 9 महीने में 9 नेताओं की हत्या

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल