गरियाबंद में दर्दनाक सड़क हादसा : मेटाडोर ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत, 2 की हालत गंभीर, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार मेटाडोर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मेटाडोर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई है, जबकि बाइक चालक और एक महिला की हालत गंभीर है, घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

   जानकारी के अनुसार रविवार छुरा के रहने वाला तारेन्द्र दीवान मोटर साइकिल स्पेलेंडर प्लस में रेवती पटेल (30 वर्ष) और वंदना पटेल (18 वर्ष) को बिठाकर छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने छुरा से ग्राम बिरोडार जा रहे थे, तभी शासकीय कचना ध्रुवा कॉलेज के आगे गरियाबंद की तरफ से आ रहे मेटाडोर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के बाइक सवार वंदना पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे तारेन्द्र दीवान और रेवती पटले गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मेटाडोर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ में जा कर टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा कि हादसा इतना जबरदस्त था कि युवती के सिर के टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए। घटना में तारेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मेटाडोर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Video-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: ट्रक की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी पर जाते वक्त हुआ हादसा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल