निर्दयी माँ! सरपंच ने 3 साल की मासूम बच्ची को मरने के लिए जंगल में छोड़ा, चार दिन बाद भूख-प्यास से बच्ची की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक निर्दयी माँ ने अपने ही 3 साल की मासूम बच्ची मरने के लिए जंगल में छोड़ दिया। 4 दिन तक खोजबीन के बाद पुलिस ने शव को बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की भूख-प्यास से मौत हो गई होगी। पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र के खुड़िया चौकी का है।

जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के ग्राम पटलपरहा की महिला सरपंच संगीता का अपने पति के साथ बीते 6 मई को विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद संगीता अपनी 3 साल की बच्ची अनुष्का और एक साल के बच्चे को साथ लेकर पैदल अपने मायके जाने के लिए निकल गई। उसके ससुराल से उसका मायका लगभग 25 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के डिंडोरी के गोपालपुर में है। जहां वह पैदल ही निकल पड़ी।

बच्चे को पहाड़ी पर छोड़ वापस घर पहुंची

संगीता अपने एक बच्ची अनुष्का को अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया में 5 किलोमीटर दूर मेहलू पहाड़ी पर छोड़कर वापस घर आ गई। इस बात की जानकारी उसने अपने पड़ोसियों को दी थी। जिसके बाद पड़ोसियों ने उसके पति को इस बात की जानकारी दी। जैसे ही पति को यह पता चला वह रात में ही अपने साथियों के साथ बच्ची को खोजने जंगल की ओर निकल पड़ा लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली।

दूसरे दिन पिता ने खुड़िया चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद खुड़िया पुलिस भी परिवार वालों के साथ मिलकर बच्ची की खोजबीन करना शुरू किया। चार दिनों की खोजबीन के बाद बच्ची की लाश मिली। जिसके बाद पुलिस ने मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के शरीर पर किसी जंगली जानवर के निशान नहीं मिले है। लेकिन लाश पुरानी होने की वजह से उसके कीड़े लग गए थे। पुलिस ने आशंका जताई है कि बच्ची की मौत भूख और प्यास की वजह से हुई होगी। पुलिस इस मामले में हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

प्रसूता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 17 अप्रैल को दिया था बच्चे को जन्म, इस बात की आशंका

 

 

Related Articles

One Comment

Back to top button