नाबालिग युवती ने किचन में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक नाबालिग युवती ने घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग 10वीं की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि नाबालिग के पास एक मोबाइल था, जिसे उसकी मामी ने अपने पास रख लिया था। इसी बात से परेशान युवती ने फांसी लगा ली। मामला कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कांकेर जिला के कोदोभाट निवासी शिवप्रसाद भास्कर की बेटी तनु भास्कर (16 वर्ष) कोंडागांव जिले के फरसगांव स्थित नयापारा में अपने मामा के घर रहती थी। बताया जा रहा है कि तनु कक्षा 10वीं पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को तनु ने घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि तनु के पास एक मोबाइल था, जिसे उसकी मामी ने उससे छीन लिया। इसके बाद मामी बाजार चली गई। शाम को लौटी, तो तनु किचन में फांसी पर लटकी मिली। यह नजारा देख वो हैरान रह गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी। पुलिस परिजनों का बयान ले रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवती ने की आत्महत्या, दुपट्टे से झूलता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल