गौठान परिसर में अवैध रूप से चलाया जा रहा था ढ़ाबा, प्रशासन ने की कार्रवाई, संचालक पर लगा जुर्माना

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, घंटे भर में हुई कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- आरंग क्षेत्र के गौठान परिसर में ढ़ाबा बनाकर अवैध रूप से संचालित करने वाले की विरुद्ध कार्रवाई किया गया है। वहीं संचालक के विरुद्ध जुर्माना भी लगाया गया है। रायपुर कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका की राजस्व टीम ने महज घंटे भर के भीतर पहुंच कर अवैध ढ़ाबे को खाली कराया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समय-सीमा की बैठक के दौरान अवैध ढाबे पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जानकारी के अनुसार मामला आरंग तहसील अंतर्गत बैहार गांव के गौठान परिसर में दिनेश्वर तंबोली द्वारा अवैध रूप से ढ़ाबा संचालित कर रहा था। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक के दौरान अवैध ढाबे पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस पर नगर पालिका की राजस्व टीम ने महज घंटे भर के भीतर पहुंच कर इसकी जांच की। जांच में ढ़ाबा अवैध पाया गया जिस पर कार्रवाई करते हुए ढ़ाबे को खाली कराया गया। साथ ही संचालक दिनेश्वर तंबोली पर 10 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला, सीएमओ खेल कुमार पटेल समेत नगर पालिका के कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

आवारा मवेशियों को पकड़कर गौठान व कांजीहाऊस में भेंजे, शहर से कचरे का उठाव तुरंत करें – कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

 

Related Articles

Back to top button