अवैध संबंध में मां-बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, घर पर मिली थी दोनों की अधजली लाश, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मां-बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बलौदाबाजार जिले के ग्राम भरदा में संतोषी साहू (35) और उसकी बेटी ममता (17) की अधजली लाश सोमवार को उसके घर पर मिली थी। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को जांच में पता चला कि मृतका संतोषी साहू का गांव के रहने वाले दिलहरण (38 वर्ष) से अवैध संबंध था। दिलहरण का महिला के घर आना-जाना था, लेकिन वारदात वाले दिन सुबह से वह गायब था। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी ने दोनों की हत्या करना स्वीकार किया।

50 हजार देने प्रेमी को कर रही थी ब्लैकमेल

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शादीशुदा है, लेकिन उसका संतोषी साहू से प्रेम संबंध था। वह महिला को खर्च के लिए बीच-बीच में आर्थिक मदद भी कर रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से महिला की डिमांड बढ़ गई थी। वह 50 हजार रुपए की मांग कर रही थी। न देने पर पत्नी के रूप में उसके घर आ जाने की धमकी भी दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

कुल्हाड़ी से किया मां-बेटी पर हमला

लगातार ब्लैकमेलिंग से आरोपी दिलहरण मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था। उसने इससे छुटकारा पाने के लिए महिला की हत्या की योजना बनाई। आरोपी दिलहरण 28 जुलाई की रात महिला के घर पहुंचा और उसे समझाने लगा, लेकिन महिला नहीं बात नहीं मानी। महिला और आरोपी के बीच विवाद हो गया। तब आरोपी ने घर में रखे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला जमीन पर गिर गई। महिला की आवाज सुनकर उसकी बेटी ममता भी वहां पहुंची, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद मिट्टी तेल डालकर दोनों को शव को जला दिया।

दो सालों से था अवैध संबंध

पुलिस ने बताया कि मृतिका संतोषी साहू और आरोपी के बीच पिछले दो सालों से अवैध संबंध चल रहा है। वहीं घटना की रात मृतका का बेटा दूसरे गांव अहिल्दा गया हुआ था। वारदात के बाद आरोपी घर के पीछे के रास्ते से भाग गया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

घर पर मिली मां-बेटी की अधजली लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button