गरियाबंद ब्रेकिंग : सवारी से भरी बस डिवाइडर तोड़ते पुल से गिरी नीचे, मची अफरा तफरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, ट्रक को साइड देने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर नाले पर बने पुलिया के डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 7 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना इंदागांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार महेश टेªवल्स की बस देवभोग से सवारी लेकर रायपुर जाने के लिए निकली थी। बस में करीबन 10 यात्री सवार थे। इस दौरान सुबह करीब 7 बजे धुर्वागुड़ी और बुरगेड़ टप्पा के पास तेज रफ्तार ट्रक को साइड देने के चक्कर में बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले पर बने पुलिया के डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे गड्ढे में पलट गई।

घटना के बाद बस में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। वहीं बस में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। घटना में 7 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से अमलीपदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं दो की हालत ज्याद गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में एक महिला का पैर और बस चालक का कंधा फैक्चर हुआ है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे गिरी, खाना खाने बैठी महिलाएं आई चपेट में, वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन