ट्रक से टकराई तेज रफ्तार यात्री बस, 6 माह की बच्ची की मौत, 40 से अधिक घायल, 19 की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महासमुंद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरसअल, एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े से टकरा गई। इस हादसे में एक दुधमुंही बच्ची की मौत हो गई है। वहीं 40 से अधिक यात्रियों को चोट आई है। जिसमें 20 लोगों की हालत गंभीर है। घटना जिले के सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर पास हुई है।

बताया जा रहा है कि सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर के समीप नेशनल हाइवे 53 पर एक ट्रक खराब हालत में सड़क किनारे खड़ी थी। सुबह करीब 4 बजे ओडिसा से महासमुंद की ओर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में भर्ती कराया। हादसे में 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 6 महीने की एक बच्ची की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना को लेकर सीएम ने जताया दुख

घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। सीएम श्री साय ने घायलों के बेहतर चिकित्सकीय व्यवस्था के हेतु प्रशासन को निर्देश दिए हैं। वहीं दिवंगत बच्ची की आत्मा की शांति एवं उनके शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायलों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना किया है।

राजनांदगांव में भी बस सड़क हादसे का शिकार

इधर राजनांदगाव जिले में भी एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में 25 लोग घायल हो गए। घटना चिखली पुलिस चौकी के तिलई गाँव का है। बताया जा रहा है कि बस में 35 यात्री सवार थे।

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। राजनांदगांव से जालबांधा जा रही थी। हादसे में 25 से अधिक यात्री घायल हुए है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरूर पढ़े

बाइक सवार पर पलटी रेत से भरी ओवरलोड हाइवा, एक युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन