सेक्स रैकेट का खुलासा: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 6 महिला समेत 12 लोग गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने वाले रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। सेक्स रैकेट में संलिप्त 6 महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कुछ महिलाएं दूसरे राज्य की रहने वाली है। मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया जा रहा है। मामला कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के राज होटल और सनराइज स्पा सेंटर में स्पा सेंटर संचालित होता है, जिसकी आड़ में महिलाओं से देह व्यापार करवाया जाता है। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और एक टीम बनाकर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को राज होटल में 3 पुरुष और 2 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। वहीं, सनराइज स्पा सेंटर में 3 पुरुष और 4 महिलाएं संदिग्ध अवस्था में पाई गईं। पूछताछ में पता चला कि पकड़ी गई महिलाओं में कुछ अलग-अलग राज्य से थीं।  इन दोनों स्थानों पर मिली महिलाएं सिक्किम, पश्चिम बंगाल और रायपुर की निवासी हैं। इन युवतियों को यहाँ लाकर देह व्यापार का कारोबार चलाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार शहर के कुछ स्थानों पर अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। खास तौर पर राज होटल पर पहले भी कई बार छापेमारी की जा चुकी है, जहां से नशीली दवाएं भी बरामद की गई थीं। इसके बावजूद यहां अवैध गतिविधियां जारी थीं। पुलिस की छापा मार कार्रवाई में 6 महिलाएं और 6 पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर के अन्य संदिग्ध जगहों पर नजर रखी जा रही है। वहीं इससे पहले भी जिले के विभिन्न स्थानों पर देह व्यापार के अवैध धंधे के खिलाफ पुलिस ने छापे मारे थे। अभी इनकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 9 युवतियों समेत 2 युवक गिरफ्तार, पार्क में अश्लील इशारे कर बुलाती थी महिलाएं

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल