सोशल मीडिया में हुई पहचान, फिर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामले सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए युवती से पहचान की। मामला सरगुजा जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अंबिकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने 4 साल पहले फेसबुक के जरिए आदर्श नगर के सीतापुर निवासी दीपक पैकरा से दोस्ती की थी। फिर धीरे-धीरे उनके बीच मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद दीपक ने उसे शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करते रहा।

युवती ने शादी के लिए जोर दिया, तब युवक टाल-मटोल करने लगा। जिससे परेशान होकर युवती ने गांधीनगर थाना पहुंचकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दीपक पैकरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

मेले में मिठाई खिलाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म : परिचित के युवक ने दिया घटना को अंजाम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन