भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत: इको कार पेड़ से टकराई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में एक महिला और बच्ची भी शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। तभी इनकी कार पेड़ से टकरा गई और ये हादसा हो गया है। घटना जशपुर जिले की है।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर गांव का रहने वाला परिवार नए साल के दिन पिकनिक मनाने के लिए गुल्लु फॉल गया था। सभी ने वहां दिनभर मौज मस्ती की। इसके बाद देर शाम सभी वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ईको कार में 10 लोग सवार थे। ये लोग अभी गुल्लु फॉल से आगे बढ़कर छुरी फॉल पहुंचे थे। उसी वक्त कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि मरने वालों में पित्रा-पुत्र भी शामिल हैं। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। फिर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन