बच्चों में श्रेष्ठ गुणों का विकास हो इसके लिए किया गया विद्यारंभ एवं जन्मदिवस संस्कार, महिला मण्डल की बहनों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम
मां भगवती महिला मण्डल की बहनों ने लगाया एक पेड़ मां के नाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अखिल विश्व गायत्री परिवार ने निर्देशन में मां भगवती महिला मण्डल राजिम की बहनों द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला नवाडीह पथर्रा में 4 बच्चों का विद्यारंभ एवं 5 बच्चों का जन्म दिवस संस्कार किया गया। साथ ही मण्डल की बहनों ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधे का रोपण भी किया।
गायत्री शक्तिपीठ राजिम से पधारे डोमन ध्रुव ने कहा भगवान गणेश जी विद्या के दाता है उनकी कृपा से विघ्न बाधा दूर होती हैं और सरस्वती माता ने सबको बोलने की कला दी. वाद-विवाद, संगीत, लिखने और गाने की कला दी है।ब्लाक समन्वयक महिला प्रकोष्ठ हेमलता साहू ने कहा छात्र को उच्चतम मान्यताओं, नैतिकता, न्याय, समरसता, सहयोग, समानता, समाज सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की क्षमता प्रदान करता है।
ये संस्कार उन्हें व्यक्तिगत और सामाजिक सफलता की ओर ले जाते हैं और एक सद्भावपूर्ण, सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।जन्म दिवस संस्कार के महत्व को बताते हुए दीपा साहू ने कहा जन्मदिन महत्वपूर्ण होते हैं और साल का एक खास समय होता है, जो व्यक्ति के जीवन और अनुभवों का जश्न मनाते हुए परिवार और दोस्तों को एक साथ लाता है। इसलिए, ऐसी परंपराओं का पालन करना ज़रूरी है जो पीढ़ियों तक चली आ सकें – जो हमें हमारे अतीत, वर्तमान और भविष्य से जोड़ती हैं।
संस्कार के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान
पूर्व ट्रस्टी गीताजंली साहू ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तारीफ की उन्होंने कहा यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है जिसका उद्देश्य नागरिकों को अपनी जीवित या दिवंगत माताओं को श्रद्धांजलि के रूप में पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है।संस्था के प्रमुख लोकेश्वर बज्रपात ने गायत्री परिवार के कार्यों एवं योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ये ऐसी संस्था है जो सिर्फ पूजा पाठ ही नहीं करवाती बल्कि संस्कार के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान देती है।
हरेली पर्व के दिन भी गायत्री परिवार के द्वारा 12 पौधे लगाए गए और आज बहनों के द्वारा भी काजू का पेड़ लगाया गया। ओमिन साहू द्वारा मातृ वंदना की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक तीजे कुमार पनिका, डोमन ध्रुव, गीताजंली साहू, दीपा साहू, हेमलता साहू, पूर्णिमा साहू, ओमिन साहू सहित बच्चों का विशेष योगदान रहा। सभी बच्चो को आशीर्वाद पत्र पेन एवं शिक्षकों को युग साहित्य भेट की गई।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd
यह खबर भी जरुर पढ़े
वृक्षारोपण से आने वाले पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित होता है: महेश यादव