बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, लिफ्ट बंद होने से फंसे 40 से अधिक लोग, कड़ी मशक्कत कर प्रशासन ने किया रेस्क्यू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित बेबीलोन टावर (Babylon Tower) में मंगलवार रात करीब नौ बजे आग लग गई। टावर की सातवीं मंजिल पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में लगभग 40 लोग दो घंटे तक फंसे रहे। घटना की खबर लगते ही रायपुर कलेक्टर, एसएसपी सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने दमकल विभाग के साथ संयुक्त रेक्स्यू अभियान चलाकर टावर में फंसे सभी लोगों को कड़ी मशक्कत कर सुरक्षित बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि बेबीलोन टावर (Babylon Tower) की पहली मंजिल में केबल में आग लगी थी। आग ने धीरे-धीरे 7वें फ्लोर पहुंच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल का गाड़ियों के साथ प्रशासनिक अमल भी मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। वहीं सभी फ्लोर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
आगजनी से जनहानि नहीं
रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग पर काबू पा लिया है। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जाएगी।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t
यह खबर भी जरुर पढ़े
रायपुर के डामर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार











