कैबिनेट की बैठक संपन्न, पत्रकारों को मिलेंगे 20 हजार रुपए प्रतिमाह, शहीद एएसपी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मंगलवार 9 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुईं। इस बैठक में सभी 14 मंत्री शामिल हुए। मीटिंग में 4 प्रमुख फैसले लिए गए। जिसमें शहीद एएसपी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति, राज्य की सौर ऊर्जा नीति में संशोधन, लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति और वरिष्ठ मीडिया कर्मियों की सम्मान निधि में बढ़ोतरी शामिल हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t
यह खबर भी जरुर पढ़े
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय