नहर में मछली पकड़ने युवक ने फेंका जाल, फंस गया अजगर, युवक के उड़ गए होश, वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– छुरा क्षेत्र के एक गाँव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मछली पकड़ने फेंके जाल में एक बड़ा अजगर फंस गया। युवक ने जब जाल खींचा तो उसके होश उड़ गए। ये खबर गाँव में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र अंतर्गत दादर गांव में सोमवार सुबह एक युवक नहर में मछली पकड़ने गया। उसने जाल फेंका जिसके कुछ देर बार जाल में हलचल तेज हुई तो युवक खुश हो गया कि आज बड़ी मछली जाल में फंसी है लेकिन जैसे ही उसने जाल खिंचा उसके जाल में मछलियों के बजाय अजगर फंसा हुआ था। यह देखकर युवक के कुछ देर के लिए होश उड़ गए।
युवक ने तुरंत इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते गांव में खबर फैल गई और लोग मौके पर पहुंचने लगे। उत्सुकता इतनी बढ़ी कि ग्रामीण अजगर को जाल सहित उठाकर बस्ती के बीच ले आए। इसके बाद पूरा माहौल मेले जैसा हो गया।
अजगर को देखने का रोमांच
गांव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी अजगर को देखने उमड़ पड़े। कोई वीडियो बना रहा था, तो कोई सेल्फी ले रहा था। लोगों के बीच अजगर को देखने का रोमांच इतना था कि चारों ओर से घेरा डालकर उसे घंटों तक बस्ती में रखा गया।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से अजगर को जाल से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ा गया, जिससे गांव में फैला हड़कंप शांत हुआ। फिलहाल ग्रामीणों की मछली पकड़ने की योजना तो अधूरी रह गई, लेकिन दादर गांव के लोगों को मुफ्त में ‘नेशनल ज्योग्राफिक शो’ देखने का मौका जरूर मिल गया।
वीडियो
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t