गरियाबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 लाख से अधिक के सामान जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। जिले के मोबाइल दुकान चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 21 लाख रुपये अधिक के चोरी के सामना बरामद किया गया है। मामले में एक आरोपी अब भी फरार है। मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर की रात को अमलीपदर में बस स्टैंड चौक पर स्थित चंद्रशेखर सिंह ठाकुर की मोबाइल फोन की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई और 73 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर विकास पाटले के नेतृत्व में थाना प्रभारी देवभोग फैजुल होदा शाह, थाना प्रभारी अमलीपदर उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम तथा स्पेशल टीम गठित की गई।

उड़ीसा और रायपुर में छिपाये थे चोरी के सामान

जांच के दौरान आरोपियों के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस ने चांदाहाण्डी (उड़ीसा) और परसदा (रायपुर) में दबिश दी गई। टीम ने संदेही सूरज बारिक (21 वर्ष) निवासी बरिगुड़ा, थाना चांदाहाण्डी (उड़ीसा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने चोरी की घटना को स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि घटना में अन्य 5 साथी भी शामिल थे और उन्होंने चोरी के सामान को चांदाहाण्डी (उड़ीसा) में छुपाया था।

सूरज बारिक की निशानदेही पर पुलिस ने 96 नग मोबाइल फोन (कीमत 12,10,400), चोरी में प्रयुक्त कार एवं मोटरसाइकिल (कीमत 6,30,000) बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने थाना देवभोग और उरमाल क्षेत्र में हुई अन्य 03 चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

रायपुर से बरामद हुए सोने-चांदी के आभूषण

आरोपियों ने बताया कि चोरी का कुछ सामान वे रायपुर के परसदा निवासी दीप उर्फ ध्रुवा मिस्त्री और उसकी पत्नी प्रीत मिस्त्री को बेचने हेतु दिए थे। पुलिस टीम ने परसदा में दबिश दी, जहां दीप मिस्त्री फरार हो गया, जबकि उसकी पत्नी प्रीत मिस्त्री के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण व मूर्तियां और 57,000 नगद बरामद किए गए।

6 आरोपी गिरफ्तार

  • भुवनेश्वर बारिक पिता स्व. नैरा बारिक (42 वर्ष),
  • सूरज बारिक पिता भुवनेश्वर बारिक (21 वर्ष),
  • लिंगराज नेताम पिता बिगनेश्वर नेताम (22 वर्ष),
  • भूपेंद्र नेताम पिता बिगनेश्वर नेताम (20 वर्ष), सभी निवासी ग्राम बरिगुड़ा, थाना चांदाहाण्डी, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
  • देवाशीष राउत पिता अख्या राउत (22 वर्ष) निवासी ग्राम देवबंद थाना चांदाहाण्डी जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)।
  • प्रीत मिस्त्री पति दीप मिस्त्री (33 वर्ष), निवासी ग्राम परसदा, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर (छ.ग.)।

ये सामान जब्त

पुलिस ने 96 मोबाइल फोन कीमती 12,10,400 रुपए, सोने-चांदी के आभूषण व मूर्तियां कीमती 8,45,120 रुपए, नगद रकम 57,000 रुपए कुल मशरूका 21,12,520 रुपए तथा मारुति ब्रेजा व हीरो पैशन प्रो 6,30,000 कीमती बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को थाना अमलीपदर एवं थाना देवभोग के प्रकरणों में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फरार आरोपी दीप उर्फ ध्रुवा मिस्त्री की तलाश जारी है। साथ ही आरोपियों द्वारा चोरी से अर्जित संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GKvBlfXqlpKC4RRB4msclj?mode=ems_copy_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

APK File भेजकर मोबाइल किया हैक, फिर निकाल लिए डेढ़ लाख रुपए, दो अंतरराज्यीय हैकर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल