गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटोमैटिक हथियारों सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

ओडिशा सीमा पर माओवादियों के बड़े हथियार डंप का भंडाफोड़

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माओवादियों के एक बड़े हथियार डंप का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान ऑटोमैटिक हथियारों सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है, जिससे सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हथियारों को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल, मैनपुर थाना अंतर्गत ओडिशा सीमा से लगे ग्राम भालुडिगी एवं मेटाल की दुर्गम पहाड़ी श्रृंखलाओं में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों व विस्फोटक सामग्री के बड़े जखीरे का गरियाबंद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 एएसपी टीम द्वारा की गई इस संयुक्त कार्रवाई में 02 नग इंसास रायफल, 01 नग .303 रायफल, 02 नग 12 बोर हथियार, 01 देशी कट्टा, भारी मात्रा में बीजीडीएल सेल, डेटोनेटर तथा हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ओडिशा राज्य कमेटी के मारे गए सेंट्रल कमेटी सदस्यों चलपति, मनोज एवं गणेश उइके के नेतृत्व में संचालित माओवादी नेटवर्क द्वारा इस क्षेत्र में हथियारों का तकनीकी वर्कशॉप चलाया जा रहा था। इसी वर्कशॉप में ऑटोमैटिक हथियारों के निर्माण व मरम्मत का कार्य किया जाता था।

36 घंटे चला सघन सर्च ऑपरेशन

खुफिया जानकारी के आधार पर जिला मुख्यालय गरियाबंद से 06 फरवरी को ई-30 टीम को रवाना किया गया। लगातार 36 घंटे चले सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा अलग-अलग 06 स्थानों पर छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया। इंसास रायफल, 303 रायफल, 12 बोर हथियार, शॉट हथियार, देशी कट्टा, बीजीडीएल लॉन्चर, जिंदा राउंड, मैगजीन, बीजीडीएल सेल, इलेक्ट्रिक वायर, हथियार निर्माण व तकनीकी वर्कशॉप के विविध उपकरण शामिल है।

माओवादी हिंसा की कमर तोड़ने में बड़ी सफलता

संयुक्त पुलिस बल की इस कार्रवाई से गरियाबंद क्षेत्र में नक्सली हिंसा की आशंका लगभग समाप्त हो गई है। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2026 में बड़ी संख्या में माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में वापसी की थी। इसके बाद यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।

पुलिस आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में गरियाबंद जिले में नक्सलियों से हथियार 57, ग्रेडेड ऑटोमैटिक हथियार 28, अन्य हथियार 29, कारतूस 300, मैगजीन 21, विस्फोटक सामग्री की बरामदगी, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 240, नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 17, आईईडी बम 07, कोर्डेक्स वायर लगभग 100 मीटर शामिल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, जंगल में छिपाए IED को किया नष्ट, हथियार सहित कई सामान बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button