गरियाबंद राजस्व विभाग ने शुरू की नई डिजिटल सुविधा, अब व्हाट्सऐप चैटबॉट से तुरंत मिलेगी बी-1, खसरा सहित कई जानकारी
बी-1, खसरा समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज कुछ ही मिनटों में उपलब्ध

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में राजस्व विभाग ने भूमि से संबंधित जानकारी को आम नागरिकों तक सरल और त्वरित रूप से पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल सुविधा शुरू की है। अब जिले के नागरिक व्हाट्सऐप चौटबोट के माध्यम से अपने मोबाइल पर ही बी-1, खसरा विवरण और भूमि रिकॉर्ड से संबंधित अन्य जानकारियाँ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
यह सुविधा डिजिटल शासन को बढ़ावा देने और राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह चौटबोट पूरी तरह उपयोगकर्ता-मैत्रीपूर्ण है। नागरिकों को सिर्फ निर्धारित व्हाट्सऐप नंबर पर हाय या भूमि जानकारी लिखकर भेजना होगा। इसके बाद चौटबोट स्वयं चरणबद्ध तरीके से जानकारी लेने की प्रक्रिया बताएगा। उपयोगकर्ता खसरा नंबर, नाम या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करते ही कुछ ही सेकंड में संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।
इस सुविधा के शुरू होने से जनसामान्य को अब राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने, पटवारी हल्के में बार-बार संपर्क करने या दस्तावेजों के लिए लंबा इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी। विशेषकर किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के लिए यह पहल अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाली है। अब वे किसी भी समय, कहीं से भी अपने मोबाइल फोन पर भूमि रिकॉर्ड देख सकेंगे।
अन्य सेवाएँ भी जोड़ी जाएँगी
अधिकारीयों के अनुसार जल्द ही इस चौटबोट में नामांतरण की स्थिति, राजस्व भुगतान, भू-सीमा जानकारी जैसी अन्य सेवाएँ भी जोड़ी जाएँगी, जिससे लोगों को राजस्व संबंधी अधिकांश सेवाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध हो सकेंगी। राजस्व विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपनी भूमि से संबंधित जानकारी तेज, सरल और सुरक्षित तरीके से प्राप्त करें।
इन सेवाओं के उपयोग करने के लिए नागरिक 72890-56060 नंबर को अपने मोबाईल में सेव कर वाट्सअप पर संदेश भेज सकते है। चैटबोट तुरंत आवश्यक जानकारी और सेवाए उपलब्ध कराएगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद जिला पंचायत सीईओ की कार्रवाई : 100 सचिवों का जनवरी माह का वेतन रोका गया











