गरियाबंद पुलिस की कार्रवाही : सातमारी पहाड़ी से 4 ऑटोमैटिक हथियार बरामद, नक्सली हिंसा की साजिश नाकाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के सातमारी पहाड़ी क्षेत्र में जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की ई-30 ऑप्स टीम ने माओवादियों द्वारा डम्प किए गए 02 नग एसएलआर, 01 नग इंसास एवं 01 नग 12 बोर हथियार सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2026 में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे माओवादियों से पूछताछ के दौरान प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के ओडिशा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सातमारी पहाड़ी में हथियारों का डम्प छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 16 फरवरी 2026 को जिला मुख्यालय से ई-30 ऑप्स टीम को रवाना किया गया। सघन सर्चिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र से 02 एसएलआर, 01 इंसास, 01 नग 12 बोर बंदूक, 03 एसएलआर मैग्जिन, 01 इंसास मैग्जिन तथा 28 नग जिंदा एलएलआर कारतूस बरामद किए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हथियार डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प किए गए थे। समय रहते बरामदगी होने से क्षेत्र में संभावित नक्सली हिंसा की बड़ी साजिश विफल हो गई है।

नक्सल उन्मूलन अभियान में मिल रही लगातार सफलता

जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2024 से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। 26 जनवरी 2026 से पूर्व गरियाबंद क्षेत्र में सक्रिय धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सूचीबद्ध माओवादियों को आत्मसमर्पण अथवा निष्क्रिय करने में सफलता मिली है।

वर्ष 2024 से 2026 तक अब तक मुठभेड़ में मारे गए माओवादी: 31, आत्मसमर्पित नक्सली: 29, जप्त ग्रेडेड हथियार: 31, अन्य हथियार: 42, कुल जप्त हथियार: 73, जप्त नकद राशि: ₹62,50,000, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर: 304, नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर: 22, आईईडी बम: 14, कॉर्डेक्स वायर: लगभग 114.49 मीटर, बीजीएल सेल: 57 जप्त किए गए है। 

जिला एवं पुलिस प्रशासन ने कहा है कि क्षेत्र में शांति एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से गरियाबंद जिले में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

हिंसा का रास्ता छोड़ा, विकास की ओर कदम: गरियाबंद में ऑटोमेटिक हथियारों के साथ 6 महिला सहित 9 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button