महतारी वंदन योजना से संवर रही महिलाओं की जिन्दगी, कमा रही डबल मुनाफा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजना में से एक महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने कारगर साबित हो रहा है। प्रदेश में लागू की गई महतारी वंदन योजना से अनेक माताओं-बहनों को अब छोटी-मोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत नहीं आती।

विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम मैनपुर खुर्द की लगभग 40 वर्षीय मधु पटेल पति भारत पटेल जो सब्जी उत्पादक कृषक परिवार से है और सब्जी बेचकर अपना और अपने परिवार चलाती है। कुछ समय पहले मधु पटेल को अपने घर की बाड़ी में विभिन्न किस्म की सब्जी बोने के लिए बीज की आवश्यकता आन पड़ी, उनके पास पैसे नहीं थे और महंगे बीज खरीदना उनके लिए मुश्किल था। कई बार कुछ रूपयों के लिए उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ता था।

डबल मुनाफा कमा रही

अब महतारी वंदन योजना से हर महीने उनके खाते में एक हजार रूपए समय पर मिल जाता है। जिससे वह विभिन्न सब्जियों का बीज खरीद लेती है और उससे सब्जी उत्पादन कर दुगुना आय अर्जित कर लेती है। उन्होंने बताया कि विगत माह महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का आहरण किया है। इस राशि का उपयोग अपने घर के बाड़ी मे सब्जी उत्पादन मे लगायी है और सब्जी को स्थानीय बाजार मे बेचकर डबल मुनाफा कमा रही है।

मधु पटेल ने बताया कि हर महीने महतारी वंदन योजना के राशि का इंतजार रहता है। राशि समय पर खाते में आते ही उन्हें बहुत राहत मिलती है। यह राशि हमारे बड़े काम की होती है। गृहणी व कृषक मधु पटेल को किसी के आगे रूपए के लिए हाथ फैलाने जैसी नौबत नहीं आती है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए जाने के बाद हम जैसी महिलाओं के लिए यह वरदान साबित हो रही है।

हर महीने खाते में एक हजार की राशि प्राप्त हो जाती है, इससे हम जरूरतें हम पूरी कर लेते हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना लागू किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को बहुत लाभ पहुंचने की बात कही और इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के प्रति आभार भी प्रकट किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

पशु सखी से सफल पशु उद्यमी बनीं कठिया निवासी नागेश्वरी वर्मा, प्रोजेक्ट अजा से बकरी पालन कर सालाना एक लाख से अधिक की आय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button