ब्रेकिंग : राजिम में अर्टिगा और हाईवा की जोरदार भिड़ंत, मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
श्यामा चरण चौक के पास हुआ हादसा, टक्कर के बाद अर्टिगा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त; मौके पर पहुंची राजिम पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भगवान राजीव लोचन के दर्शन कर रायपुर लौट रहे दर्शनार्थियों की अर्टिगा कार और हाईवा वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा श्यामा चरण चौक के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव में मदद की।
दर्शन के बाद रायपुर लौट रहे थे दर्शनार्थी
मिली जानकारी के अनुसार, दर्शनार्थी अर्टिगा वाहन में सवार होकर रायपुर से राजिम पहुंचे थे। जिसमें 3 महिला और 3 पुरुष शामिल थे। यहां उन्होंने भगवान राजीव लोचन मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के बाद सभी अर्टिगा वाहन से वापस रायपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान श्यामाचरण चौक के पास उनकी कार हाईवा के पीछे जाकर टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद तेज आवाज हुई, जिससे आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे में अर्टिगा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी की अर्टिगा के एयरबैग भी खुल गए।
मौके पर जुटी लोगों की भीड़

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन में सवार लोगों की स्थिति जानने की कोशिश की। स्थानीय लोगों द्वारा राहत-बचाव में सहयोग किया गया। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद राजिम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों और मौके की स्थिति का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जानकारी ले रही है।
घायलों की स्थिति की जानकारी जुटा रही पुलिस

फिलहाल हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी स्थिति कैसी है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की कार्रवाई भी की जा रही है।
राजिम पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था को भी संभाला, ताकि दुर्घटना के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित न हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











