सुनसान कमरे में मिला युवक का शव, मामला संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक सुनसान कमरे के भीतर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
सुनसान कमरे में शव मिलने से बढ़ा रहस्य
पुलिस के अनुसार, शव की पहचान अभिनय रजक पिता शंकर रजक के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने कमरे के भीतर शव पड़ा देखा तो तत्काल इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी। युवक का शव जिस कमरे में मिला, वह सुनसान बताया जा रहा है। ऐसे में युवक वहां किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस का कहना है कि युवक की मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
शराब का आदी था युवक
स्थानीय लोगों के अनुसार अभिनय रजक शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। ग्रामीणों की ओर से आशंका जताई जा रही है कि वह नशे की हालत में कमरे में गया होगा और वहीं उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने किसी भी नजीते पर पहुंचने से इनकार किया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस की टीम हर पहलुओं पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











