गरियाबंद ब्रेकिंग: जलप्रपात में नहाने के दौरान युवक की मौत, गहरे पानी में समाया, रेस्क्यू अभियान जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के जलप्रपात में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने पांच दोस्तों के साथ गजपल्ला जलप्रपात घूमने और पिकनिक मनाने आया था। हादसा उस समय हुआ, जब युवक नहाने के लिए पानी में उतरा। कुछ देर बाद वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के पाँच दोस्त रविवार को गरियाबंद जिले के गजपल्ला वॉटरफॉल पिकनिक मनाने और जलप्रपात का आनंद लेने आए थे, लेकिन नहाने के दौरान हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान एक दोस्त आदित्य चौधरी उम्र 17 वर्ष गहरे पानी में समा गया और लापता हो गया। नाम को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

युवक के पानी में डूबते ही उसके साथ आए दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और युवक के शव को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

News Updating…….

नहाना जोखिम भरा

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गजपल्ला जलप्रपात 20 फीट से ज्यादा गहरा है। अंदर चट्टानों का खोल और सुरंग है। इसलिए यहाँ नहाना जोखिम भरा है। पिछले वर्ष भी इस जलप्रपात में डूबने से एक युवती की जान गई थी। जिसका शव 24 घंटे बाद बरामद किया गया था। युवती का शव जलप्रपात के नीचे खोल में फंसा हुआ था। ( पढे पूरी खबर)

बारिश के मौसम में गरियाबंद जिले के प्राकृतिक जलप्रपातों और पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इस दौरान जलप्रपातों में पानी का बहाव तेज होने के साथ कई स्थानों पर गहराई भी बढ़ जाती है। इसके बावजूद पर्यटक कई बार सुरक्षा को नजरअंदाज कर पानी में उतर जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

गजपल्ला वॉटरफॉल में हुए इस हादसे ने एक बार फिर जिले के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से भी पर्यटकों से अपील की जाती रही है कि वे पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाए बिना जलस्रोतों में न उतरें और किसी भी तरह का जोखिम न लें।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: घटारानी में हुआ हादसा, झरने के ऊपर से गिरा युवक, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button