सोमा देवांगन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का थाने में प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर पुलिस ने एक आपत्तिजनक वीडियो के मामले में यू-ट्यूबर सोमा देवांगन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा गैर-जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

क्या है मामला

सोनू महेश्वरी को किया गया था गिरफ्तार

जानकारी के  अनुसार, मामला महापौर मीनल चौबे को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो से जुड़ा है।बताया जा रहा है कि युवक ने रायपुर में बारिश के बाद जलभराव और सड़क से जुड़े मुद्दों को लेकर युवक ने वीडियो बनाया था। इस वीडियो में महापौर मीनल चौबे के खिलाफ गाली-गलौज और अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप है। शिकायत में महिलाओं के प्रति भी कथित रूप से अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।

मामले में पुलिस ने पहले वीडियो में महापौर के खिलाफ कथित अश्लील टिप्पणी करने वाले युवक विजय उर्फ सोनू महेश्वरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इसके बाद वीडियो के निर्माण और प्रसारण से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच आगे बढ़ाई गई।

आपत्तिजनक अंश हटाए बिना ही किया प्रसारित

वहीं सोमा पर आरोप है कि इस वीडियो को उन्होंने अपने से जुड़े पोर्टल, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर आपत्तिजनक अंश हटाए बिना ही प्रसारित किया। जिसके बाद शनिवार को सोमा देवांगन को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अब मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। वीडियो का मूल स्रोत क्या है, इसे किसने तैयार किया, सबसे पहले किस सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किया गया और इसके प्रसारण में किन लोगों की भूमिका रही—इन सभी पहलुओं को जांच के दायरे में रखा गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका भी तय हो सकती है।

कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

सोमा देवांगन की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता सिविल लाइन थाना पहुंचे और गिरफ्तारी का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे पक्षपातपूर्ण बताया और पुलिस पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा की ओर से मामले में कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग पहले ही उठाई गई थी।

फिलहाल सोमा देवांगन न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस मामले से जुड़े वीडियो एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। पूरे मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

इंफ्लूएंसर सोमा देवांगन सहित चार आरोपी गिरफ्तार, गाली और धमकी देने का मामला, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button