आवास की किस्त मिली, फिर भी नहीं बनाया मकान! अभनपुर में हुई हितग्राहियों की पेशी, दी गई चेतावनी

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में अभनपुर में हितग्राहियों की पेशी लेकर दिए गए निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर ब्लाक में सरकारी किस्त लेकर भी आवास निर्माण में टालमटोल करने वाले हितग्राहियों पर अब प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में अभनपुर जनपद पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लंबे समय से लंबित आवासों की समीक्षा की गई।

इस दौरान ऐसे हितग्राहियों की पेशी ली गई, जिन्होंने किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं किया या आवास को अधूरा छोड़ दिया। प्रशासन ने दो टूक चेतावनी दी है कि तय समय-सीमा में आवास पूरा नहीं करने पर सरकारी राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी। सभी को समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

राशि की वसूली की चेतावनी

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभनपुर रवि सिंह द्वारा संबंधित हितग्राहियों की पेशी ली गई। उन्होंने हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि निर्धारित अवधि में आवास निर्माण पूर्ण नहीं किए जाने की स्थिति में प्राप्त राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अभनपुर उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर जिले के 5,000 विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का प्रशिक्षण दिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button