रायपुर में विदेशी युवती ने लगाई फांसी: जांच में जुटी पुलिस, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- राजधानी रायपुर में एक विदेशी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती का नाम नीना बिदेंको बताया जा है। वह किर्गिस्तान की रहने वाली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पंडरी थाना अंतर्गत अशोक रतन सोसायटी के फ्लैट में युवती नीना बिदेंको पिछले कुछ महीनों से रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवती टैटू आर्टिस्ट का काम कर रही थी। गुरूवार सुबह 4-5 बजे के आस-पास युवती ने घर की बालकनी में कपड़े सुखाने के तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ फॉरेंसिंक टीम को भी बुलाया गया। युवती के स्थानीय परिचितों को बुलाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।


प्यार के चक्कर में खत्म जिंदगी

जानकारी के अनुसार पुलिस को युवती के मोबाइल फोन में अहम जानकारी मिली है। 25 साल की नीना बिदेंको का पिछले कुछ दिनों से अपने प्रेमी के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस प्रेमी से भी पूछताछ करेगी।

किर्ग़िस्तान संपर्क करेगी रायपुर पुलिस
पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रायपुर की पुलिस ने विदेशी युवती का पासपोर्ट वीजा अपनी कस्टडी में रखा है। दूतावास के जरिए अब किर्ग़िस्तान संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। युवती के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी जा रही है

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल