शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करा दिया गर्भपात, शादी करने बोला तो जान से मारने की दी धमकी, गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। इस बीच, जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, पीड़िता ने 27 अगस्त को सरकंडा थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसका परिचय सरकंडा के बंगालीपारा निवासी यश यादव उर्फ बिट्टू पिता संतोष याादव (21 वर्ष) से हुआ था। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का प्रलोभन देकर उसका यौन शोषण करने लगा। इस बीच, पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने इसकी जानकारी युवक को दी। तो युवक ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया।
पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया, तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। युवक ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस ने टीम बनाकर 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t