ब्रेकिंगः राजिम-महासमुंद मार्ग में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर घर की दीवाल तोड़ते हुए पलटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम-महासमुंद मार्ग में तेज रफ्तार यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, यात्रियों से भरी बस घर में जा घुसी। बस में 12 से अधिक यात्री सवार थे। जिसमें एक बच्ची सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाने क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजिम-महासमुंद मुख्य मार्ग में ग्राम जामगांव में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पिकअप को टक्कर मारते हुए घर की दीवाल तोड़कर घुंस गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। ब्रेक लगाने के दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद लोगों की चीख पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने बस में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस में 12 से अधिक यात्री सवार थे, जिसमें एक बच्ची सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई, युवक की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल