बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर: 2 दोस्तों की मौके पर मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार खिसोरा निवासी अविनाश यादव (22) और अविनाश यादव (21) दोनों किसी काम से नवागांव जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची पहुंचे।
परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
कार-ट्रक की भीषण टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम











