लकड़ी काटने के विवाद में युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– लकड़ी काटने की बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। घटना जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोराडोल (सुगापारा) का हेै।

मिली जानकारी के अनुसार जोराडोल निवासी मृतक इंदबल मांझी (40 वर्ष) का 18 अक्टूबर को गांव के ही हृदन उर्फ हिरदन साय, डोमन साय मांझी और अशोक मांझी के साथ विवाद हो गया था। विवाद का कारण नर्सरी के जंगल से लकड़ी काटकर जलाऊ लकड़ी लाने की बात थी। बात बढ़ने पर आरोपियों ने इंदबल के साथ हाथ, मुक्का और लात से मारपीट की।

इसके बाद 19 अक्टूबर को गांव के ही नईहर साय मांझी ने भी इंदबल पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर ले गए, जहां 20 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी सुनोबाई के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों हृदन उर्फ हिरदन साय (36), डोमन साय मांझी (33), अशोक मांझी (35) और नईहर साय (45), सभी निवासी ग्राम जोराडोल (सुगापारा) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी भी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) व 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

कमीशन को लेकर विवाद, साथियों ने मिलकर दी दर्दनाक मौत, सबूत मिटाने पेट्रोल से जला दिया शव, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button