अभनपुर ब्रेकिंग: नहर में डूबने से युवक की मौत, घर का बुझ गया इकलौता चिराग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अभनुपर क्षेत्र के ग्राम बकतरा के पास बड़ी नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। इस दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया और डूब गया। युवक का शव आधा किमी दूर मिला है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अभनपुर अटल आवास में रहने वाले डागेश्वर पांडेय (19 वर्ष), मनीष शर्मा (19 वर्ष) और ईशु ठाकुर (16 वर्ष) तीनों छात्र गुरुवार सुबह बकतरा सिंचाई कॉलोनी की ओर घूमने गए थे। इस दौरान कॉलोनी के पास बड़ी नहर में डागेश्वर नहाने के लिए उतरा था। बताया जा रहा है कि डागेश्वर को थोड़ा बहुत तैराना आता था, इसलिए पानी में उतर गया। वहीं दो छात्रों को तैराना नहीं आता था। इसलिए वे बाहर ही थे। नहाने के दौरान डागेश्वर को ज्यादा गहराई का अंदाजा नहीं हो पाया और पानी के तेज बहाव में बहकर डूब गया।

मनीष और ईशु ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद अभनपुर थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस युवक के शव को खोजने में जुट गई। करीब एक घंटे बाद आधा किमी दूर युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि डागेश्वर घर का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद परिजन सदमे में है। वहीं घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

वीडियो

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

ऑनलाइन गेम ने बना दिया कर्जदार, फिर दोस्तों के साथ मिलकर बनाया बैंक लूटने का प्लान, दो बार चोरी की कोशिश फिर भी नाकाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film