राजिम-फिंगेश्वर मार्ग में हादसा: बाइक सवार अनियंत्रित होकर गाय से टकराए, गंभीर हालत में दो युवक रायपुर रेफर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम फिंगेश्वर मार्ग में बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, बाइक में सवार दो युवक गाय से टकरा गए और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। इस हादसे में दोनों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रानीपरतेवा के रहने वाले दो युवक बाइक में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस उनकी बाइक सामने आ रही गाय से टकरा गया। बताया जा रहा है कि युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। गाय सामने आने से उन्हें संभालने का भी मौका नहीं मिला, जिसके चलते वे गाय से टकरा गए और बाइक समेत दोनों गिर गया।

हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट आई है। राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया।  दोनो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग : सवारी से भरी बस डिवाइडर तोड़ते पुल से गिरी नीचे, मची अफरा तफरी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन