राजिम क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 2 चैन माउन्टेन 12 हाइवा जब्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, भण्डार एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिस पर अमल करते हुए खनिज विभाग के अधिकारी लगातार दो दिनों से क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत खदानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाही कर रहे है। जिससे रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद खनिज विभाग द्वारा बीते दो दिनों में राजिम क्षेत्र के सिंधौरी और चौबेबांधा में छापामार कार्रवाही की गई है। खनिज अधिकारी रोहित साहू ने बताया कि इन गांवों में नदी से रैम्प बनाकर अवैध रेत खनन की लगातार शिकायत मिल रही थी जिसके बाद छापामार कार्रवाही कर मौके से दो 2 चैन माउन्टेन और 12 हाइवा को जब्त किया गया है।

जिसमें 6 हाइवा को राजिम थाने में और 6 हाइवा पांडुका थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि दिनांक 10.3.2025 से 03.04.2025 तक रेत, ईट/मिट्टी, चुनापत्थर के अवैध परिवहन के कुल 26 प्रकरण दर्ज किए गए है जिसमें 8 लाख 41 हजार पाँच सौ रुपए क्षतिपूर्ति राशि के रूप में वसूली गई है।

इन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करते हुए रेत खनन का कार्य पूर्णतया बंद कराया गया है। इस कार्रवाही में खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल थी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

दुलना में पनडुब्बीनुमा मशीन से रेत का अवैध खनन, स्वीकृत स्थल को छोड़ रायपुर जिले में कर रहे खुदाई

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल