राजिम विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर 4 निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी, यहाँ होंगे निर्माण कार्य

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले अंतर्गत राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर बीएस उइके ने 4 निर्माण कार्यों के लिए 45 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत बेलर के बजरंग चौक के पास टिन शेड निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत धुरसा, सिर्रीकला, कसेरूडीह में टिन शेड निर्माण के लिए पृथक-पृथक रूप से 10-10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्याे के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर को सौंपा गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम विधानसभा को फिर मिली बड़ी सौगात : टू लेन सड़क निर्माण हेतु 25.87 करोड़ रुपए स्वीकृत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button