15 साल पुराने संबंध का खौफनाक अंत: जेल से छूटते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, आरोपी ने केंद्र में लगाई फांसी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जेल से जमानत पर छूटे विचाराधीन कैदी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू से हत्या कर दी और इसके बाद उसी केंद्र के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र का है।

15 साल पुराने संबंध का खौफनाक अंत

पुलिस के अनुसार मृतका उगेश्वरी देवांगन (54) और आरोपी लखन देवांगन (57) ग्राम फरदफोड़ के निवासी थे। दोनों के बीच पिछले करीब 15 वर्षों से प्रेम संबंध था। उगेश्वरी के पति की 15 वर्ष मौत हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। उगेश्वरी के दो बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं लखन भी शादीशुदा था और उसके दो बेटे हैं।

आंगनबाड़ी केंद्र में रची साजिश

बताया जा रहा है कि बीते 13 जनवरी को उगेश्वरी ने देवरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि लखन ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 3 फरवरी को वह जमानत पर रिहा हुआ था। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे लखन गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा, जहां उगेश्वरी कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ थी। उस समय कुछ बच्चे अंदर भोजन कर रहे थे और अन्य बाहर खेल रहे थे।

आरोपी ने सहायिका से बच्चों को बाहर ले जाने को कहा और फिर उसे भी बाहर कर दिया। दरवाजा भीतर से बंद कर उसने चाकू से उगेश्वरी के सिर, गले, सीने और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर सहायिका ने ग्रामीणों को सूचना दी।

आरोपी ने भी दी जान

जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आरोपी लखन ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर उगेश्वरी का शव खून से लथपथ पड़ा था, जबकि लखन फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button