गरियाबंद जिले को मिली सौगात : केंद्रीय परिवहन मंत्री ने दी नेशनल हाइवे 130 सी के निर्माण की मंजूरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम विधानसभा क्षेत्र एवं गरियाबंद जिले के विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान करने वाले राजिम विधानसभा के विधायक रोहित साहू द्वारा किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम दिख रहा है जिसका लाभ राजिम विधानसभा और गरियाबंद जिले की जनता को मिलने जा रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित 83 वें अधिवेशन में पहुँचे केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नीतिन गडकरी ने 20 हजार करोड़ रुपयों के अनेक राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं को मंजूरी दी।

जिसमें गरियाबंद जिले को ओड़िशा से जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (सी) को भी शामिल किया गया है। विदित हो कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए राजिम विधायक रोहित साहू लगातार प्रयासरत रहे एवं विभिन्न अवसरों पर राज्य के मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिलकर व पत्राचार के माध्यम से अवगत कराते रहे हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने जिस मार्ग के निर्माण को मंजूरी दी है उसके 129 किमी का भाग गरियाबंद जिले में पड़ेगा जो क्रमशः पाण्डुका, गरियाबंद, झरियाबाहरा, मदाँगमुड़ा तक बनेगी।

नागरिकों को मिलेंगी सुविधाएं

इस मार्ग के बनने से पूरे गरियाबंद जिले में विकास की नई बयार देखने को मिलेगी, यह मार्ग गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक के अंतिम छोर को जोड़ने का कार्य करेगी। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के 129 किमी के हिस्से में भी अब जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की मंजूरी मिलने पर गरियाबंद जिले के नागरिकों को सुविधाएं मिल सकेंगी।

इसकी मंजूरी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्रुत गति से विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर रही है। जब से प्रदेश में विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार जनसुविधाओं के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं जो आगे भी जारी रहेगा। जनता ने जिन आशाओं के साथ विकास कार्यों के लिए हमें चुना था उन कार्यों को फलीभूत करने में हम कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। निरंतर प्रगति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने इस कार्य के लिए केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा छग के लोक निर्माण मंत्री सह उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पूरे गरियाबंद जिलेवासियों की ओर से आभार प्रकट किया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम नगर के विकास को लगे पँख, विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर करोड़ों के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन