गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख रूपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के लिए प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल की अनुशंसा पर कलेक्टर बीएस उइके ने 4 निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख 94 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत सहसपुर में अजय ध्रुव के घर से मेन रोड तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण करने के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर को सौंपा गया है।

इसी प्रकार विकासखण्ड गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत मालगांव में हरी घर से स्कूल गेट तक और ग्राम पंचायत घुटुनवापारा में शिवपाल घर से पंचायत तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5-5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद को सौंपा गया है। 

विकासखण्ड देवभोग के ग्राम पंचायत मुंगिया में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख 94 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। उक्त निर्माण के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवभोग को सौंपा गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री की अनुशंसा पर निर्माण कार्यों के लिए 12 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति, होंगे ये निर्माण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button