(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 16 साल की बेटी को दो वर्षों तक दैहिक शोषण का शिकार बनाया। आरोपी पिता बेटी को लगातार धमकी देकर रेप करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग अपने माता-पिता और दो छोटे भाइयों के साथ रहती है। मां घरों में काम करती है, जबकि पिता कोई काम नहीं करता था और बच्चों को अक्सर मारता-डांटता रहता था। घटना की शुरुआत 26 जनवरी 2023 को हुई, जब किशोरी नए कपड़े पहनकर सहेलियों के साथ पार्क घूमने गई थी। वहीं पिता ने उसे देख लिया। घर लौटते ही उसने लड़की को बुरी तरह पीटा और विरोध के बावजूद जबरन दुष्कर्म किया। अकेला पाकर करता रहा दुष्कर्म इसके बाद से जब भी घर में लड़की अकेली होती, आरोपी पिता उसके साथ मारपीट कर शारीरिक शोषण करता रहा। 10 दिसंबर 2025 को भी आरोपी ने नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ फिर ज्यादती की। स्कूल जाते समय पीड़िता की मुलाकात मां से हुई और आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती सुना दी। इसके बाद मां के साथ पीड़िता महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही चक्रधर नगर और महिला थाना पुलिस की टीम ने आरोपी पिता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच जारी है। छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS यह खबर भी जरुर पढ़े https://cgprayagnews.com/minor-sister-raped/