राजिम कुंभ के मंच पर आज 21 फरवरी को बाबा हंसराज का कार्यक्रम

मेरा भोला है भंडारी.., जय शिव शंभू.., जैसे ओतप्रोत भक्तिमय भजनों की होगी प्रस्तुति

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तीर्थ नगरी राजिम में आयोजित कुंभ कल्प मेला के सांस्कृतिक मंच में 21 फरवरी शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में संत समागम उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी के मेरा भोला है भंडारी.., जय शिव शंभू.., जैसे ओतप्रोत भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति होगी।

12 बजे से सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम की कड़ी में कामीन टोण्डरे की टीम पंथी नृत्य की प्रस्तुति देगें। नंदकुमार साहू की मंडली द्वारा रासलीला की प्रस्तुति होगी। लोकेश्वर वर्मा छत्तीसढ़ी जसगीत से भक्तिमय माहौल बनाएगें। ललित यादव सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। शिवनंदन चक्रधारी मानस गायन से रामायण की व्याख्या करेंगे। धन्नू लाल साहू लोकमंच, साधे लाल रात्रे पंथी नृत्य, आंचल पांडेय की टीम नृत्य नाटिका, आरती साहू की टीम कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देगें। देवी भूमिका भजन, व्यासनाथ योगी चदैंनी, आनंद निषाद लोककला मंच की प्रस्तुति देंगें।

इस लिंक से देखे लाइव

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

12 साल की उम्र में बन गया नागा बाबा, राजिम कुंभ में बना कौतूहल का विषय, कहा……

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल