नवापारा ब्रेकिंग: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, राजिम क्षेत्र का निवासी था मृतक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाइक सवार युवक खड़ी हाइवा के पीछे टकरा गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक एटीएम में गार्ड का काम करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम बारूला निवासी डोमन ध्रुव पिता इतवारी (30 वर्ष) एटीएम में गार्ड का काम करता था। डोमन अभी नाइट ड्यूटी कर रहा था। शुक्रवार रात को वह काम पर जाने के लिए निकला था। इस दौरान हसदा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी हाइवा के पीछे युवक की बाइक टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अभनपुर भिजवा दिया है।

बताया जा रहा है कि हाइवा गाड़ी खराब हालत में खड़ी थी। वहीं बिना किसी सिग्नल के अंधेरे में गाड़ी को लापरवाही पूर्वक खड़ा किया हुआ था। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। यदि चालक पार्किंग लाइट भी चालू किया होता, तो यह हादसा नहीं होता। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

राजिम में कार और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौत, हादसे के बाद आपस में टकराई दो बाइक

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल