भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी में माधुरी सह-समन्वयक नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इसी क्रम में सक्रिय, कर्मठ एवं संगठन के प्रति समर्पित श्रीमती माधुरी साहू नवागांव- कोलियारी अभनपुर को प्रदेश कार्यकारिणी में सह समन्वयक के महत्वपूर्ण दायित्व पर नियुक्त किया गया है।
श्रीमती माधुरी साहू की इस नियुक्ति से पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं, महिला स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं तथा आम महिलाओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहकर महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। इसी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक इंद्रकुमार साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग सहित सभी मंडलों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने श्रीमती माधुरी साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और समन्वय से महिला मोर्चा की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और संगठन और अधिक मजबूत होगा।
नवनियुक्त सह समन्वयक श्रीमती माधुरी साहू ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा महिला मोर्चा के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में सतत प्रयास करती रहेंगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
जिला सहकारी विकास समिति की बैठक, छतौद में 2500 मीट्रिक टन के भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मिली मंजूरी











